देश

UP News: दीपावली से पहले यूपी वालों को मिलेगी सस्ती बिजली की सौगात! जानें क्या है प्रस्ताव

UP News: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ती बिजली का तोहफा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. खबर सामने आ रही है कि, पावर कॉरपोरेशन ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में 18 पैसे से 69 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली दरों में कमी करने का प्रस्ताव भेजा है. फ्यूल सरचार्ज में कमी के कारण ये प्रस्ताव दिया गया है. माना जा रहा है कि अगर राज्य विद्युत नियामक आयोग प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, तो प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को तीन महीने के लिए खासी राहत मिल जाएगी.

बता दें कि, हर तीन महीने में फ्यूल सरचार्ज के आधार पर कमी या बढ़ोत्तरी का नया प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाता है. इसी क्रम में एक बार फिर से पावर कॉरपोरेशन द्वारा जो प्रस्ताव दिया गया है, उसमें शहरी बिजली उपभोक्ताओं की दरों में 26 पैसे से 34 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी का प्रस्ताव भेजा गया है. तो वहीं कमर्शियल उपभोक्ताओं की दरों में 34 से 48 पैसे प्रति यूनिट की कमी का प्रस्ताव दिया गया है. तो वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव के तहत सबसे अधिक कमी नॉन इंडस्ट्रियल बल्क लोड में मिलेगी. क्योंकि इसमें 46 पैसे से 69 पैसे प्रति यूनिट की कमी का प्रस्ताव भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- आजम तो बस बहाना, असल में एक तीर से दो निशाना…सपा की सियासत में सेंध लगाने की तैयारी में कांग्रेस?

वहीं प्रस्ताव दिए जाने के बाद बुधवार राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने जल्द कमी किए जाने की मांग की है. उन्होंने नियामक आयोग चेयरमैन अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर इस बात की मांग उठाई है, ताकि उपभोक्ताओं को जल्द लाभ मिल सके.

उपभोक्ताओं को इस तरह मिलेगा लाभ

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि, अप्रैल, मई और जून तिमाही के दौरान पावर कॉरपोरेशन को 30,108 मिलियन यूनिट बिजली की खरीद करनी थी, लेकिन इस दौरान पावर कॉरपोरेशन ने 29,858 मिलियन यूनिट ही बिजली खरीदी, जिससे पावर कॉरपोरेशन को पहली तिमाही के दौरान करीब 1,055 करोड़ की बचत हुई है. उन्होंने आगे बताया कि, इसी बचत के आधार पर कॉरपोरेशन ने फ्यूल सरचार्ज में कमी का प्रस्ताव दिया है. वहीं अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि घरेलू बीपीएल में18 पैसे/यूनिट, घरेलू सामान्य-26 से 34 पैसे/यूनिट, कमर्शियल में 34 से 48 पैसे/यूनिट, किसान-13 से 30 पैसे/यूनिट, नान इंडस्ट्रील बल्कलोड-46 से 69 पैसे/यूनिट और भारी उद्योग-33 से 38 पैसे/यूनिट की कमी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जाते-जाते भी रुलाएगा मानसून! अगले 5 घंटों में 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘रेड अलर्ट’

Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…

32 minutes ago

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

48 minutes ago

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

शोभन योग से वृषभ और मिथुन राशि वाले होंगे मालामाल: भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी किन राशियों की किस्मत?

21 सितंबर 2026, सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव कई राशियों के…

1 hour ago

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

9 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

9 hours ago