श्रीलंका के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने (सोर्स-X)
ENG vs SL: वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 33.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई. अब श्रीलंका को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की. पांच ओवर तक टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 39 रन हो गया था. सातवें ओवर में इंग्लैंड को 45 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. डेविड मलान 25 गेंदों में 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट हो गए.
दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट दस गेंदों में तीन रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 43 रनों की पारी खेली. वो आज के मैच में टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ओपनर जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सके.
कप्तान जोस बटलर (8 रन), लियम लिविंगस्टन (1 रन), मोईन अली (15 रन), आदिल रशिद (2 रन), और मार्क वुड ने 5 रन बनाए. क्रिस वोक्स बिना खाते खोले ही पवेलियन लौट गए. डेविड विली 14 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. इस तरह से पूरी टीम 156 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड के दो बल्लेबाज रन आउट हुए. वहीं गेंदबाजों ने 8 बल्लेबाज को आउट कर पवेलियन भेज दिया. लाहिरू कुमारा ने तीन विकेट झटके. कसुन रजिता और एंजेलो मैथ्यूज को दो-दो विकेट चटके. वहीं महेश तीक्षणा को एक सफलता मिली.
बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका अब तक इस टूर्नामेंट में चार-चार मैच खेल चुके हैं. आज दोनों टीम अपना पांचवां मैच खेल रही है. दोनों ही टीम को अब तक खेले गए चार-चार मैच में एक मैच में ही जीत मिली है. इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी वहीं श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें- World Cup: क्या चोटिल पांड्या की जगह अक्षर की होगी टीम इंडिया में वापसी? BCCI ने दिया जवाब
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड.
पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा.
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…