देश

Ayodhya: सिर पर पल्लू रखकर रामलला के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत, योगी-मोदी को लेकर कही बड़ी बात

Kangana Ranaut in Ayodhya: साड़ी और सिर पर पल्ला रखकर अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने मंदिर की प्रशंसा करते हुए कहा, “आखिरकार राम लला का मंदिर बन गया है. यह हिंदुओं का सदियों पुराना संघर्ष है और हमारी पीढ़ी इस दिन को देख पा रही है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी फिल्म के बारे में भी बताया कि मैंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखी है और बनाई भी है.

गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राम नगरी अयोध्या पहुंची तो उनको देखने के लिए प्रशंसक उमड़ पड़े. वह यहां अपनी आने वाली फिल्म “तेजस” के प्रमोशन के लिए पहुंची और इस खास मौके पर रामलला के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया. मालूम हो कि कंगना रनौत ने दिल्ली में रामलीला मैदान में रावण दहन में भी शिरकत की थी और इसी के बाद वह सीधे राम नगरी अयोध्या पहुंची हैं. वहीं उनकी फिल्म तेजस रिलीज से पहले ही जमकर सुर्खियां बटोर रही है.

ये भी पढ़ें– Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने ऐसा क्या कहा जो भड़क गईं Mannara Chopra?

ये सब मोदी-योगी की वजह से है: कंगना

रामलला के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कंगना रनौत ने रामलला के मंदिर को लेकर कहा, “आखिरकार रामलला का मंदिर बन गया. इसके लिए शताब्दियों से हिन्दुओं ने संघर्ष किया और हमारी पीढ़ी इस ऐतिहासिक दिन की साक्षी बन रही है.” उन्होंने अपनी एक स्क्रिप्ट की चर्चा करते हुए कहा,” मैंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखा है और रिसर्च भी किया है. मंदिर के लिए 600 वर्षों का लंबा संघर्ष रहा है, लेकिन अगर यह आज संभव हुआ है तो मोदी और योगी सरकार की वजह से.” उन्होंने आगे कहा, “जैसे ईसाईयों का सबसे बड़ा धर्मस्थल वैटिकन सिटी है वैसे ही राम मंदिर हिन्दुओं के लिए है. यह देश और सनातन धर्म के लिए विश्व के सामने सबसे बड़ा सिंबल होगा. हमारी फिल्म तेजस में भी राम मंदिर की काफी अहम भूमिका है.”

आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म

खबरों के मुताबिक, कंगना रनौत की फिल्म तेजस अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और उस पर हुए आतंकी हमले की कहानी पर आधारित है और कंगना इस फिल्म में राम मंदिर को आतंकी हमले से बचाते हुए दिखेंगी. मालूम हो कि फिल्म तेजस का एक ट्रेलर भी लांच हो चुका है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. गुरुवार को कंगना ने इसी फिल्म की सफलता के लिए रामलला से प्रार्थना की. वहीं माना जा रहा है कि यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है और ये 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. रोनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म बनी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

7 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

42 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

47 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago