देश

ED की गिरफ्तारी से पहले CM हेमंत सोरेन ने जारी किया वीडियो, कहा- फर्जी शिकायत पर किया जा रहा है Arrest

CM Hemant Soren on Arrest: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियों को उन्होंने खुद जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा-“ऐसे विषय पर मुझे गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी नहीं. जाली कागज बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है, आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी. हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र शिकार बिहार हुआ है, अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं. ”

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज ईडी हिरासत के लिए कोर्ट में पेश करने वाली है. साथ ही थोड़ी देर में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी.

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले एक और वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है “मुझे आज ईडी गिरफ्तार कर सकती है लेकिन, मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि मैं शिबू सोरेने का बेटा हूं.”

क्या बोले कपिल सिब्बल?

सीएम हेमंत सोरने की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. इस संबंध में सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा है कि चुनाव (लोक सभा) से पहले सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हेमंत सोरने की गिरफ्तारी का मामला क्या है?

हेमंत सोरेने को ईडी ने जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. सोरेने के इस्तीफे को राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया था.

चंपई सोरेन बने झारखंड से नए मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के बाद अपनी पत्नी (कल्पना सोरेन) को मुख्मंत्री बनना चाहते थे. मगर, उहापोह के बीच चंपई सोरेन को झरखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

55 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago