देश

बजट से केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों को बड़ी उम्मीदें, DA में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

Budget 2024 Expectations: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है. इसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस बजट से महिला, किसान, युवा, मिडल क्लास और गरीबों को बड़ी उम्मीदें हैं. इन सबके अलावा एमएसएमई सेक्टर भी सरकार से उम्मीदें लगाकर बैठा है. इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की आस में है.

सरकार इस बजट में भी 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की ऐलान कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी तक हो सकता है. सरकार के इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 1924 से चली आ रही परंपरा को मोदी सरकार ने 2017 में बदला, जानें क्या है बजट से जुड़ा यह बदलाव

अभी 46 फीसदी मिलता है महंगाई भत्ता

इस बढ़ोतरी के बाद 1 जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा. इसके बाद महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा. इसके बाद नए सिरे से महंगाई भत्ता मिलना शुरू होगा. यानी महंगाई भत्ते की अधिकतम सीमा 50 फीसदी है.

सोलर योजना से किसानों की उम्मीदें

इसके अलावा इस बजट से किसानों को भी बड़ी उम्मीदें हैं. किसान सरकार से एमएसपी में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकार मिलेट्स को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं. वहीं यूरिया समेत खाद में सब्सिडी भी बढ़ा सकती है. वहीं सिंचित कृषि क्षेत्र का दायरा भी सरकार बढ़ा सकती है. इसके अतिरिक्त सोलर योजना के तहत किसानों को फ्री कृषि कनेक्शन की घोषणा भी सरकार कर सकती है.

यह भी पढ़ेंः बजट 2024 से पहले आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी, GST कलेक्शन में हुआ इतना इजाफा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

4 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

33 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago