देश

Lalan Singh: “जेडीयू एक है और एक ही रहेगा”, दिल्ली में बैठक से पहले ललन सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

Lalan Singh: जेडीयू के नेतृत्व और ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बिहार की सियासत में आए भूचाल के बीच जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. दिल्ली में 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले ललन सिंह की प्रतिक्रिया आई है.

“जेडीयू एक है और एक ही रहेगा, बीजेपी चाहे जितना जोर लगा ले”

ललन सिंह ने बयान देते हुए कहा कि जेडीयू एक है और एक ही रहेगा. बीजेपी चाहे जितना जोर लगा ले, जेडीयू टूटने वाला नहीं है. दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर ललन सिंह ने कहा कि ये जेडीयू की होने वाली नियमित बैठक है. ये पार्टी की बैठक है. हर साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होती रही है.

दिल्ली की बैठक पर सभी की निगाहें

बता दें कि ललन सिंह को लेकर सियासी गलियारों में बीते 3 दिनों से तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ललन सिंह की ओर से इस्तीफा पेश किए जाने की खबरें आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली की बैठक में नीतीश कुमार कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं. जिसमें जेडीयू की कमान या तो खुद संभाल सकते हैं या फिर किसी और को सौंपी जा सकती है.

पोस्टर से गायब हुई ललन सिंह की तस्वीर

वहीं इसी बीच दिल्ली में जेडीयू दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगाई गई है. जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. दफ्तर के बाहर लगी इस बड़ी होर्डिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दुल्ली प्रदेश अध्यक्ष का शैलेंद्र कुमार का फोटो है, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की न तो तस्वीर है और ना ही कोई उनका नाम नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी दिल्ली पुलिस, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

पोस्टर के जरिए सियासी संकेत

पोस्टर से ललन ललन सिंह के बाहर होने के बाद अटकलों पर मुहर लगते हुए दिखाई दे रही है. इस पोस्टर में बड़ा सियासी संदेश छिपा हुआ है. पोस्टर में नीतीश कुमार की फोटो के साथ लिखा गया है कि प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

40 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

41 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

50 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

52 minutes ago