देश

आतंकी हाफिज सईद को लाया जाएगा भारत? पाक मीडिया का बड़ा दावा- भारत सरकार ने की मांग

Hafiz Saeed: लश्कर-ए-तैयबा का सरगना और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज को लेकर पाकिस्तान में चर्चा है कि उसे भारत भेजा जा सकता है. पाक की कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से हाफिज सईद को हिंदुस्तान को सौंपने की मांग की है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत की तरफ से पाकिस्तास के विदेश मंत्रालय से मांग की गई है कि वह आतंकी हाफिज सईद को भारत के हवाले कर दे. यहां तक कि पाक की इस्लामाबाद पोस्ट में कहा गया है कि भारत ने आतंकी हाफिज को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने को कहा है.

हालांकि आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपने वाली मांग पर हिंदुस्तान की सरकार का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसा भी माना जा रहा है कि हो सकता है पाकिस्तान में अगले साल होने वाले चुनाव में इस मुद्दे को उठाया जा रहा हो.

पाकिस्तान में चुनाव लड़ेगी आंतकी हाफिज की पार्टी

बात दें कि आतंकी हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान में अगले साल होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने वाली है. यह जानकारी हाफिज की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने दी है. जानकारी के मुताबिक, हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रहा है. हालांकि वह एक बार पहले भी चुनाव लड़ चुका है, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था. हाफिज सईद की पार्टी अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने एक वीडिया में बताया था कि उनकी पार्टी ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह कुर्सी है. खबरों के मुताबिक, हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान के लोगों को इस्लामिक स्टेट का सपना दिखा रही है. पार्टी ने उसी के मुताबिक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें- Congress Foundation Day: आरएसएस के गढ़ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताई इसके पीछे की वजह

कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है हाफिज सईद

बता दें कि साल 2008 में मुंबई हमलों का हाफिज सईद मास्टरमाइंड है. इसके अलावा वह भारत में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. वहीं भारत के अलावा उसे देशों ने उसके संगठन को आतंकी घोषित कर रखा है. अमेरिका ने उस पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है. पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने के चक्कर में वैश्विक स्तर पर फजीहत झेलनी पड़ती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

19 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

48 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

48 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

55 minutes ago