देश

“BJP ने भगवान श्रीराम का अपहरण कर लिया है”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भड़के संजय राउत

Sanjay Raut: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने भगवान श्री राम का ‘अपहरण’ कर लिया है. उनका यह बयान 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में आया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर राउत ने कहा, “भगवान राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अयोध्या आने के निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि भाजपा के विपरीत, यूपी शहर के साथ शिवसेना का पुराना नाता है.”

बीजेपी के कार्यक्रम के बाद हम अयोध्या जाएंगे: संजय राउत

उन्होंने पूछा, देशभर के विपक्षी नेताओं से पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें आमंत्रित किया गया है, यह सब क्या है. उन्होंने कहा कि अगर यह मंदिर प्रशासन का कार्यक्रम होता तो राम मंदिर का समारोह कुछ और होता, लेकिन भाजपा ने एक तरह से भगवान श्री राम का अपहरण कर लिया है. शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, बीजेपी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम रामलला की पूजा करने के लिए अयोध्या जाएंगे. रामलला को निमंत्रण देने वाली बीजेपी कौन होती है? उन्होंने कहा कि  भगवान स्वयं बुलाते हैं और भक्त जाते हैं.

“राम के नाम पर राजनीति करने वालों का राम से संबंध नहीं”

उन्होंने कहा, “जो लोग भगवान राम पर राजनीति कर रहे हैं, उनका भगवान राम से कोई संबंध नहीं है. यह एक चुनावी नारा है. बीजेपी के कार्यक्रम में कौन जाएगा? अयोध्या में जो कार्यक्रम हो रहा है, वह बीजेपी का कार्यक्रम है. अगर ऐसा नहीं होता तो पूरे देश को वहां आमंत्रित किया जाता. राउत ने दावा किया कि जब भाजपा ने 1992 में बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए शिवसेना को दोषी ठहराया, तो सेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने इसकी जिम्मेदारी ली.

यह भी पढ़ें: Shimla News: नए साल का जश्न मनाने पहाड़ों पर पहुंच रहे लाखों लोग, औली से लेकर मनाली तक पर्यटकों की भीड़, एडवाइजरी जारी

राउत बोले- दिवंगत अशोक सिंघल मातोश्री में करते थे बैठक

राउत ने कहा, विश्व हिंदू परिषद प्रमुख (दिवंगत) अशोक सिंघल मुंबई में ठाकरे परिवार के निवास स्थान मातोश्री में बैठकें करते थे और उस समय भाजपा वहां कभी नहीं थी. संजय राउत ने कहा, “बीजेपी केवल प्रचार करती है कि हमने सब कुछ किया है. यह देश के लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर को भूलाने के लिए है. वे ऐसी बातें करते हैं.” ये. राम मंदिर बन गया है. इसमें शिव सेना ने भी खून दिया है. हजारों शिवसैनिक वहां कारसेवा कर रहे थे. उस मंदिर को बनाने में हमारा भी खून-पसीना लगा है…बीजेपी अपने प्रचार के लिए रैली कर रही है. वह ऐसा कर रही है, इसमें पवित्रता कहां है? हम बीजेपी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago