देश

“50 साल पहले लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा था”, संसद सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- तीसरे कार्यकाल में करेंगे तीन गुणा ज्यादा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले संसद के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल और एल. मुरुगन मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल में सबको साथ लेकर चलते हुए तीन गुणा काम करना चाहती है. उन्होंने देश में 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए उसे लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया.

विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कही

पीएम मोदी ने यहां संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार चलाने के लिए बहुमत होता है, लेकिन देश चलाने के लिए सहमति बहुत जरूरी होती है. इसलिए हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि हर किसी की सहमति के साथ, हर किसी को साथ लेकर मां भारती की सेवा करें, 140 करोड़ देशवासियों की आशा-आकांक्षाओं को परिपूर्ण करें.”

इमरजेंसी को बताया काला धब्बा

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा, “कल 25 जून है. जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है. भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, कल उसके 50 साल हो रहे हैं. भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था. संविधान के चिथड़े-चिथड़े उड़ा दिये गये थे. देश को जेलखाना बना दिया गया था. लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था. इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा जो 50 साल पहले की गई थी.”

तीन गुणा ज्यादा मेहनत का वादा

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 60 साल बाद किसी सरकार को तीसरी बार मौका दिया है. यह सरकार की नीयत और नीतियों, जनता के प्रति सरकार के समर्पण भाव पर जनता जनार्दन की मुहर है. उन्होंने कहा, “हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है. इसलिए, मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में हम पहले से तीन गुणा ज्यादा मेहनत करेंगे, हम तीन गुणा परिणाम भी लाकर रहेंगे.”

यह भी पढ़ें-…तो क्या झारखंड सरकार ने लीक कराया नीट का पेपर? BJP सांसद के इस बयान के क्या हैं मायने

उन्होंने नये सांसदों का स्वागत करते हुए उनसे अपील की कि जनहित के लिए “हर संभव कदम उठाएं”. उन्होंने विपक्ष से “अब तक मिली निराशा” की बजाय जनता की आशाओं पर खरे उतरने की अपेक्षा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि लोग “सब्सटेंस चाहते हैं स्लोगन नहीं चाहते”. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि सब मिलकर विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए काम करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

16 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

20 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

44 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

55 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

59 minutes ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago