वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
Viral Video: देश के तमाम हिस्से में भीषण गर्मी की मार लोग झेल रहे हैं. लू से होने वाली मौतों की लगातार खबरें सामने आ रही है. कूलर-एसी भी घरों को ठंडा करने में फेल नजर आ रहे हैं. घर से बाहर निकलने में हर कोई कतरा रहा है. सुबह 7 बजे से ही सूर्य देव का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि मानो दोपहर के 2 बज रहे हों लेकिन काम के लिए लोग इस तेज धूप में भी बाहर निकलने को मजबूर हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्कूटी चलाता हुआ दिख रहा है तो उसके साथ ही आम का पेड़ भी चल रहा है.
भीषण गर्मी के बीच लगातार खबरें सामने आ रही है कि कोई कूलर वाली जैकेट पहन कर बाहर निकल रहा है तो किसी के हेलमेट में एसी लगा हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स वायरल हो रहा है जो कि अपने साथ पेड़ (आम का) लेकर चल रहा है. खास बात ये है कि इस पेड़ में एक दो अमिया भी लटकी हुई दिखाई दे रही है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कई मिलियन बार इसे देखा गया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sethumadhavan thampi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी चला रहे शख्स ने पेड़ को कमर से बांध रखा है, जिससे उसे कुछ बहुत छाया मिल रही है. तो वहीं सड़क पर चल रहे इस पेड़ को देखकर हर कोई हैरान हो गया. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि अगर इसी तरह विकास के नाम पर पेड़ों को काटते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब हम सबको इसी तरह चलना पड़ेगा. तो वहीं कुछ यूजर्स गर्मी से बचने के लिए शख्स के इस कमाल के आइडिया की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल ये वीडियो कहां का है, ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो लोगों को एक बड़ा संदेश दे रहा है और हरे पेड़ों को न काटे जाने की अपील कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…
‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…
दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…