सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Pregnant Woman: ये तो सभी जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कितनी समस्या का सामना करना पड़ता है. चलने-फिरने से लेकर महिलाओं को उठने -बैठने और काफी देर तक खड़े रहने में भी काफी दिक्कत होती है. ये दिक्कत प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में और भी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर गर्भवती महिला को कोई काम करना पड़े तो और भी कठिनाई होती है.
ऐसे में चिकित्सक डिलीवरी से पहले आराम की सलाह देते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है, जिसमें डिलीवरी से पहले महिला ने अपने पति के लिए एक महीने का खाना बनाकर रख दिया.
इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला के साथ ही उसके पति की भी जमकर फजीहत हो रही है. ये एक जापानी जोड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. युवक की गर्भवती पत्नी ने बताया है कि डिलीवरी से पहले उसने अपने पति के लिए आने वाले 30 दिनों के लिए खाना बनाया है.
इस पोस्ट को लेकर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने लिखा है कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब नौ महीने की गर्भवती महिला ने एक्स पर शेयर किया कि उसने 21 मई को अपनी नियत तिथि से पहले ही भोजन तैयार कर लिया था. पत्नी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह डिलीवरी के बाद अपने पति के साथ नहीं रह पाएगी और डिलीवरी के बाद रिकवरी के लिए अपने माता-पिता के साथ रहेगी. महिला को चिंता थी कि जब वह दूर रहेगी तो उसका पति ठीक से खाना नहीं खाएगा, इसलिए उसने एक महीने का खाना पकाया और उसे अपने पति के लिए फ्रीजर में रख दिया.
ये भी पढ़ें-ये शख्स जहां जाता है, उसके साथ चलता है पेड़…जानें क्यों है ऐसा?-Video
इस पोस्ट व खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकांश लोग पति को जमकर फटकार लगा रहे हैं तो वहीं महिला को भी जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और इसे आदत बिगाड़ने वाली हरकत बता रहे हैं. कुछ लोगों ने पत्नी पर अपने पति को लाड़-प्यार करने और उसके साथ बच्चे जैसा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया.
एक शख्स ने कहा है , यह जापानी महिला कितनी विचित्र है. वह गर्भवती है और अपने पति की नौकरानी की तरह काम कर रही है. कुछ लोगों ने ये भी सवाल किया है कि शादी से पहले उसका पति कैसे खाता था? तो वहीं किसी ने इसे दयनीय बताया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने युवक को फटकार लगाते हुए कहा है कि किस तरह के पति हो जो अपनी गर्भवती पत्नी को एक महीने का खाना बनाने की अनुमति देते हो? इसी के साथ ही लोगों ने युवक से ये सवाल भी किया है कि क्या वह आमतौर पर घर पर कुछ नहीं करता है?
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…
Premature Grey Hair Causes: कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे आनुवंशिकता, विटामिन B12…
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो बहुमंजिला इमारतों में…
IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…
UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…