देश

Begusarai Hospital Viral Video: टूटे पैर पर प्लास्टर नहीं, ‘कूट’ बांधकर किया रेफर! वायरल वीडियो से मचा बवाल

Begusarai Hospital Viral Video: बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लगातार दावे कर रही है, लेकिन बेगूसराय से सामने आई एक घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल युवक के टूटे पैर पर प्लास्टर या स्प्लिंट की जगह ‘कूट’ का टुकड़ा बांधकर प्राथमिक उपचार किए जाने का दावा किया जा रहा है. इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किया गया रेफर

जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. आरोप है कि अस्पताल में चिकित्साकर्मियों ने टूटे पैर पर उचित स्प्लिंट या प्लास्टर लगाने के बजाय ‘कूट’ का टुकड़ा बांध दिया और इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कई लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं थे, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमी को दर्शाता है. वहीं, कुछ लोगों ने प्राथमिक उपचार के तरीके पर भी सवाल खड़े किए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में फिर लौटा कच्छा-बनियान गैंग! CCTV में कैद हुई चोरी की कोशिश

सिविल सर्जन ने दिए जांच के आदेश

मामले के तूल पकड़ने के बाद बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाता है. हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

जांच रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर

फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर बहस छेड़ दी है. अब लोगों की नजर जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

45 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago