Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

government hospital

Begusarai Hospital: बेगूसराय के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में सड़क हादसे के घायल युवक के टूटे पैर पर कथित तौर पर प्लास्टर की जगह 'कूट' बांधने का वीडियो वायरल हो गया. मामले पर सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है.

मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां 19 महीने के बच्चे की आंख में कथित तौर पर गलत दवा डाल दी गई. परिजनों का दावा है कि इसके बाद बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई, जबकि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समिति गठित की है...

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और चिकित्सा लापरवाही के मामलों के बाद अब डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है.

Chhattisgarh News: चिरमिरी का NCPH अस्पताल SECL की अनदेखी का शिकार हो गया है. कभी मरीजों से भरी ओपीडी आज सन्नाटे में है. स्टाफ की कमी और बदहाल व्यवस्था ने अस्पताल को खुद इलाज का मोहताज बना दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए अस्पतालों में मुफ्त इलाज की आय सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब सालाना आय सीमा 2.25 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिसका लाभ दिल्ली के सभी सरकारी और रियायती जमीन पर बने निजी अस्पतालों में मिलेगा.

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहरीला पदार्थ खाने व फांसी लगाने का प्रयास करने वाले मरीज को डॉक्टरों ने चारकोल टेबलेट की जगह कोयले का घोल पिला दिया. सीएमएस ने बताया कि मरीज को कोयले का घोल नहीं चारकोल की टेबलेट दी जाती है.

जब सरकारी अस्पताल में कोई सहयोग नहीं मिला तो उन्होंने कृष्णानगर के एक निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया, लेकिन दो दिन में वहां 13 हजार रुपये ले लिए गए.