Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Railway Expansion

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के निमपुरा वेस्ट आउटर केबिन और मिदनापुर के बीच 14.52 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की 440 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य इस व्यस्त रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाना और यात्री व मालगाड़ियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ में पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. केंद्रीय कैबिनेट ने केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी, जो अप्रैल-मई 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है.

केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए चार नई मल्टिट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में रेल कनेक्टिविटी होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया. स्थानीय लोगों ने पीएम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा.