देश

Mumbai: कुर्ला में BEST की बस ने 30 लोगों को कुचला, अब तक 6 घायलों ने तोड़ा दम, दो दर्जन अस्पताल में भर्ती

Mumbai Bus Accident: मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि हादसा कुर्ला (वेस्ट) में एसजी बर्वे मार्ग पर अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल के सामने रात 9.50 बजे हुआ. ‘बेस्ट’ की एक अनियंत्रित बस ने कई वाहनों के टक्कर मार दी.

हादसे में 6 लोगों की मौत

नजदीकी भाभा अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बताया कि 20 लोगों को वहां लाया गया था जिनमें 3 लोगों को तुरंत मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि 3 घायलों ने देर रात दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

यह भी पढ़ें- अवैध कब्जे के मामले में Waqf Board ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, केंद्र सरकार के आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ घायलों को ऑटो में भी अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर यातायात बाधित हो गया.

जांच में जुटे अधिकारी

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के जनसंपर्क अधिकारी सुदास सावंत ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने एक कहा, कृपया ध्यान दें कि बस कंट्रोल रूम द्वारा दुर्घटना का पूरा विवरण एकत्र किया जा रहा है और उपलब्ध होने पर सूचित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

8 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

10 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

27 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

39 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago