देश

भदोही में पुलिस कांस्टेबल की जमकर पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

यूपी के भदोही में एक पुलिस कांस्टेबल की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल मुबाइल की दुकान पर फोन खरीदने गया था. इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना गोपीगंज इलाके की बताई जा रही है.

सिपाही ने अपने आरोप में क्या कहा ?

सिपाही ने आरोप लगाया कि वो मोबाइल की दुकान पर फोन खरीदने गया. तभी किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार से बहस हो जाती है. इसके बाद वहां मौजूद लोग सिपाही को घेर लेते है और उसके साथ मारपीट करते है. ये पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस CCTV को खंगाल मामले की जांच कर रही है. SP ने बताया कि सिपाही गाजीपुर में तैनात है. और वो मोबाइल फोन खरीदने गया था. SP के मुताबिक पीड़िता सिपाही की तहरीर मिल गई है. जिसके आधार पर जांच शुरू हो गई है. पुलिस CCTV खंगाल रही है. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. CCTV के मुताबिक घटना 6 नवंबर की है.

पहले भी पुलिसकर्मी पर हुआ था हमला

बता दें कि बीते समय में भदोही जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले भी भदोही में एक मनबढ़ युवक ने ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे पुलिसकर्मी से गाली गलौज और पिटाई कर दी थी. इस हमले में पुलिस कर्मी के कलाई की हड्डी टूट गई थी. साथ ही इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से भी बीच बाजार मारपीट कर दहशत फैलाने का काम किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे से ग्राइंडर बरामद, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा…

5 minutes ago

ज्वैलरी बेचने वाली लड़की ने जापान में लहराया तिरंगा, 200 मीटर में जीता कांस्य

Asian Games 2026: भारतीय स्टार स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने जापान में 200 मीटर फाइनल में…

32 minutes ago

13 साल बाद IAS की नौकरी छोड़ी, अब नया प्लान क्या है? दिव्या मित्तल ने दिया हिंट, 29 सितंबर को करेंगी बड़ा खुलासा

IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर…

50 minutes ago

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

2 hours ago

धारावी पुनर्विकास में अड़ंगा लगाने वालों पर नकेल! जानबूझकर देरी की तो कटेगा ट्रांजिट किराया

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…

2 hours ago