नवीनतम

Mainpuri Bypolls: कौन होगा मैनपुरी में बीजेपी का उम्मीदवार? सपा के गढ़ में सेंध लगाने को बीजेपी का मंथन

यूपी की हाई-प्रोफाइल और सपा के गढ़ मैनपुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव  की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी इस बात पर मंथन कर रही है कि, अखिलेश यादव के उम्मीदवार के सामने आखिर किस उम्मीदवार को उतारा जाए जो दिवंगत मुलायम सिंह यादव के मजबूत किले को हिला सके.

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत के लिए बीजेपी जमकर मंथन कर रही है. मैनपुरी सीट हमेशा से ही सपाईयों का गढ़ रहा है. मुलायम सिंह यादव इस सीट से कई बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके है. सपा के पास इलाके में बंपर वोट बैंक है. बीजेपी को यह बात अच्छे से मालूम है कि अगर मैनपुरी में भगवा रंग फैलाना है तो किसी ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए जिसकी जनता में अच्छी पकड़ हो और वो सपा के मजबूत किले को हिला सके.

उम्मीदवार पर बीजेपी का हाईलेवल मंथन

मैनपुरी सीट पर सपा के सामने मजबूत चुनौती पेश करने के लिए बीजेपी में बैठकों का दौर शुरु हो चुका है.  स्थानीय नेतृत्व ने केंद्रीय चुनाव समिति पर प्रत्याशी चयन का काम छोड़ दिया है. जिसके बाद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ही उम्मीदवार पर मुहर लगाएगा. सूत्रों के अनुसार बीजेपी की ओर से ठाकुर जयवीर सिंह का नाम तेजी से सामने आ रहा है. वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के सामने बीजेपी ने प्रेमसिंह शाक्य को मैदान में उतारा था. उन्होंने सपा के सामने कड़ी चुनौती भी पेश की थी. जहां हर बार लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह एकतरफा लाखों से जीत हासिल किया करते थे, लेकिन 2019 चुनाव में उनका जीत प्रतिशत पहले मुकाबले कम हुआ और वो 94 हजार मतों से जीत दर्ज कर सके थे.

ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि, बीजेपी प्रेमसिंह शाक्य को मैदान में उतार सकती है. हालांकि मैनपुरी उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से कई और प्रत्याशियों की लिस्ट लंबी है जिसमें  प्रेमसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र सुमित चौहान, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व प्रत्याशी तृप्ति शाक्य के अलावा विधायक पटियाली ममतेश शाक्य के नाम पर भी चर्चा तेज है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

8 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago