नवीनतम

LUCKNOW:  प्रियंका चोपड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया दौरा, महिला कॉलटेकर्स के साथ समय गुजारा

यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं. वह मंगलवार यानि कि आज लोकबंधु अस्पताल पहुंचीं. इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया था.  इस दौरान उन्होंने बच्चों  से मुलाकात भी की. साथ ही महिला कॉलटेकर्स के साथ भी समय गुजारा.

सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा. अपने दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने औरंगाबाद के बेसिक स्कूलों का दौरा किया, उन्होंने बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर नुक्कड़ नाटक ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ देखा. इसमें  नाटक के जरिए बच्चों ने छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न, सामाजिक हिंसा आदि के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संदेश दिया.

इस दौरान प्रियंका ने बच्चों से आईबीटी यानी इंट्रोडक्शन टू बेसिक टेक्नोलॉजी के तहत नवाचारों के बारे में सवाल पूछा. छात्रा ममता ने दृष्टिहीनों के लिए तैयार किए गए खास जूतों के बारे में बताया, जिसे प्रियंका ने सराहा. बच्चों ने ब्लड ग्रुप की जांच प्रक्रिया के साथ ही साथ  साधारण तरीके से पानी साफ करने का भी डेमो दिया. इस पर प्रियंका ने कहा, मुझे खुशी है कि तकनीक दूर-दराज के गांवों तक पहुंच रही है. आज लड़के किचन का काम देख रहे हैं तो लड़कियां तकनीकी रूप से एक्सपर्ट बन रही हैं.

चिनहट के उत्तरधौना जूनियर हाईस्कूल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने बाल विवाह व बाल मजदूरी रुकवाने वाले किशोरी समूहों से भी मुलाकात की. इसमें शक्ति किशोरी समूह, दिव्या ज्ञान किशोरी समूह संग मीना मंच की कुल 15 किशोरियां शामिल थी. एक स्टॉल पर किशोरी समूहों संग विद्याज्ञान की बच्चियों ने बाल श्रम संग बाल विवाह रुकवाने से जुड़ी जानकारी दी. दूसरे स्टॉल पर बाल सेवा योजना के लाभार्थियों व तीसरे स्टॉल पर स्मार्ट युवा कॉलेज के बच्चे मौजूद थे. नई पहल कार्यक्रम के बृजेश ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ आए यूनिसेफ अधिकारियों के सामने चिनहट बालिका पूर्व माध्यमिक स्कूल की बालिकाओं ने स्कूल के जर्जर भवन का भी मुद्दा उठाया.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

18 minutes ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

42 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

50 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

58 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

58 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

1 hour ago