देश

Rajasthan News: भजनलाल सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज, इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद से होने वाले कैबिनेट विस्तार पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज (30 दिसंबर) दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगा. कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी विधायकों के नामों पर आलाकमान की मुहर लग गई है.

आज दोपहर में होगा कैबिनेट विस्तार

आज दोपहर में होने वाले कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाले विधायकों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं. बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जिसके बाद भजनलाल शर्मा ने सीएम पद की शपथ ली थी. इसके अलावा दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया था.

ये चेहरे सीएम पद की रेस में थे

सीएम पद की रेस में कई नाम शामिल थे. जिसमें वसुंधराजे राजे, बाबा बालकनाथ, किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अलावा कई अन्य चेहरे इस दौड़ में थे. हालांकि बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाकर सभी को चौंका दिया था. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद अब जो चेहरे सीएम पद की रेस में शामिल थे, उन्हें कैबिनेट में जगह देने की तैयारी है.

इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह

भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल के चेहरों में सबसे मजबूत दावेदारों में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, ओटाराम देवासी, गुरवीर सिंह, जगत सिंह, जवाहर सिंह बेडम, बाबा बालकनाथ, जसवंत सिंह, जोगाराम पटेल, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप भील, फूल सिंह मीणा, बाबू सिंह राठौड़, भागचंद टेकड़ा, मदन दिलावर, शंकर डेचा, हरलाल सहारण और विश्वनाथ मेघवाल शामिल हैं. इनमें किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, बाबू सिंह राठौड़, मदन दिलावर, ओटाराम देवासी और जसवंत सिंह पहले मंत्री रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का एक दिवसीय अयोध्या दौरा आज, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

ये है बीजेपी की प्लानिंग

माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी, मेवाड़, वागड़, मारवाड़ और पूर्वी राजस्थान को प्रतिनिधित्व दिया जाना है. इसमें कुछ पहली बार मंत्री बन सकते हैं और कुछ ऐसे चेहरे भी होंगे, जिनके पास पुराना अनुभव होगा. कहा तो ये भी जा रहा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खेमे के कई विधायकों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

18 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

32 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

42 minutes ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

1 hour ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago