लाइफस्टाइल

अगर आपका हीमोग्लोबिन भी कम है, तो आयरन से भरपूर 6 ड्रिंक जरूर करें ट्राई

Increase Hemoglobin: आप सभी को पता होगा कि लाल रक्त कोशिकाएं (Red blood cells) पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं. यदि आपके रक्त में आयरन का स्तर कम है, तो आप कमजोरी, थकान, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, भूख न लगना और तेजी से दिल की धड़कन का अनुभव कर सकती हैं. एक हेल्दी हेल्थ के लिए पुरुषों में सामान्यत: 13.5-17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर का स्तर हीमोग्लोबिन का सामन्य स्तर होता है. जबकि महिलाओं में ये स्तर 12.0 – 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन की मात्रा नार्मल मानी जाती है. इसकी कमी से कई बीमारियां शरीर को घेर लेती है. जिसमें एनीमिया, ब्लड प्रेशर,डिप्रेशन,दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी और लिवर संबंधी बीमारियां शामिल है. हीमोग्लोबिन की कमी होने पर हम कुछ आयरन से भरपूर ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

सूखे आलूबुखारे का जूस

सूखा आलूबुखारा या ड्राय प्लम एक पौधे का एक फल है जो आयरन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है. इसके 240 मिली जूस से करीब 2.8 मिलीग्राम आयरन मिलता है, जिसकी सहायता से आप अपनी आयरन की जरूरत का 17% पूरा कर सकते हैं. आयरन के अलावा, यह जूस एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है. सूखे आलूबुखारे का सेवन डायबिटीज के रोगियों लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है. इसके अलावा, यह कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है. वहीं, आलूबुखारे का जूस आपकी हीमोग्लोबिन और आयरन जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है.

चुकंदर का जूस

चुकंदर कई पोषक तत्वों से भरपूर एक पोष्टिक सब्जी है. इसमें फोलेट, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, बीटेन और विटामिन सी जैसे तत्व एक उचित मात्रा में मौजूद होते हैं. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के साथ ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करता है. 100 ग्राम चुकंदर में 0.8 मिलीग्राम आयरन होता है. चुकंदर के रस को आंवला या नींबू के साथ मिलाने से विटामिन सी मिलता है, जो शरीर में आयरन का स्तर बढ़ाता है.

मटर के प्रोटीन से बना शेक

मटर से बने प्रोटीन पाउडर में आयरन की मात्रा अधिक होती है. पीली मटर प्रोटीन की 20 ग्राम मात्रा से आप 30% आयरन रोजाना हासिल कर सकते हैं. ऐसे में आयरन और हीमोग्लोबिन में सुधार के लिए मटर प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका शेक और स्मूदी बना सकते हैं.

पुदीने का जूस

पुदीने की पत्तियां आयरन से भरपूर होती हैं. एक रिसर्च की माने तो इसकी 100 ग्राम पत्तियों में 15.6 मिलीग्राम आयरन होता है. अपनी डाइट में रोजाना 1 कप ताजा पुदीना शामिल करने से आपको 4 मिलीग्राम आयरन मिलेगा. पुदीने की पत्तियों को आधा कप पानी, एक चम्मच गुड़ और थोड़े-से नीबू के रस के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं.

मनथक्कली जूस

मनथक्कली यानी गनिका सोप्पू को आमतौर पर ब्लैक नाइटशेड ग्रीन्स या काशी सोप्पू के नाम से जाना जाता है. इसके प्रति 100 ग्राम सेवन से शरीर को लगभग 20 मिलीग्राम आयरन मिलता है. यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है. आयरन से भरपूर ड्रिंक्स बनाने के लिए, बस इसकी पत्तियों को ठंडे पानी में एक ताजा कटे हुए आंवले के साथ मिलाया जाता है.

शहतूत स्मूदी

शहतूत विटामिन सी और आयरन दोनों से भरपूर होता है. एक कप शहतूत के रस में 3.22 मिलीग्राम आयरन और 16.80 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. इसमें मौजूद विटामिन-C आयरन देने में मददगार है. इसीलिए शहतूत से बनी स्मूदी आपकी आयरन मात्रा में अच्छा खासा सुधार लाती है. इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

24 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

49 minutes ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रही है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago