दतिया/रविन्द्र कुशवाह: मध्य प्रदेश के भांडेर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. जब सिस्टम सुनवाई करना बंद कर दे, तो आम आदमी किस हद तक जा सकता है, यह नजारा भांडेर थाना परिसर में साफ तौर पर देखने को मिला. यहां एक युवक पुलिसिया कार्रवाई से इतना हताश हो गया कि उसने विरोध जताने के लिए सीधा थाने के वायरलेस टॉवर का ही रुख किया और धड़ाधड़ उस पर चढ़ गया.
देखते ही देखते युवक टॉवर की ऊंचाइयों पर पहुंच गया और वहां से हंगामा शुरू कर दिया. यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. जैसे ही खबर फैली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हर कोई बस यही दुआ कर रहा था कि युवक कोई गलत कदम न उठा ले. काफी देर तक पुलिस और स्थानीय लोगों की मान-मनुहार चलती रही, तब जाकर कहीं युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका.
नीचे उतरने के बाद युवक ने जो दर्द बयां किया, वह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. युवक का सीधा आरोप है कि उसके मोहल्ले में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है. इतना ही नहीं, उसने क्षेत्र में सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों के खुलेआम संचालित होने की बात भी कही.
युवक का कहना है कि उसने कई बार थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस से इसकी लिखित और मौखिक शिकायत की थी, लेकिन पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी.
युवक के अनुसार, जब निचले स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने अपनी बात बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए यह ‘शोले स्टाइल’ का रास्ता चुना. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक काफी समय से इन अवैध धंधों के खिलाफ आवाज उठा रहा था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसे सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिल रहे थे.
ये भी पढ़ें- धमतरी में सनसनी: सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटीं अपनी कलाइयां, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…