Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भांडेर में ‘शोले’ स्टाइल हंगामा: अवैध शराब पर सुनवाई नहीं हुई तो थाने के टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस के फूले हाथ-पांव

भांडेर थाना परिसर में एक युवक ने वायरलेस टॉवर पर चढ़कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. युवक का आरोप है कि पुलिस अवैध शराब, जुआ और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है. घंटों चली मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका.

Bhander, Madhya Pradesh

दतिया/रविन्द्र कुशवाह: मध्य प्रदेश के भांडेर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. जब सिस्टम सुनवाई करना बंद कर दे, तो आम आदमी किस हद तक जा सकता है, यह नजारा भांडेर थाना परिसर में साफ तौर पर देखने को मिला. यहां एक युवक पुलिसिया कार्रवाई से इतना हताश हो गया कि उसने विरोध जताने के लिए सीधा थाने के वायरलेस टॉवर का ही रुख किया और धड़ाधड़ उस पर चढ़ गया.

थाना परिसर में मचा हड़कंप

देखते ही देखते युवक टॉवर की ऊंचाइयों पर पहुंच गया और वहां से हंगामा शुरू कर दिया. यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. जैसे ही खबर फैली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हर कोई बस यही दुआ कर रहा था कि युवक कोई गलत कदम न उठा ले. काफी देर तक पुलिस और स्थानीय लोगों की मान-मनुहार चलती रही, तब जाकर कहीं युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका.

क्यों चढ़ा युवक टॉवर पर?

नीचे उतरने के बाद युवक ने जो दर्द बयां किया, वह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. युवक का सीधा आरोप है कि उसके मोहल्ले में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है. इतना ही नहीं, उसने क्षेत्र में सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों के खुलेआम संचालित होने की बात भी कही.

युवक का कहना है कि उसने कई बार थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस से इसकी लिखित और मौखिक शिकायत की थी, लेकिन पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी.

युवक के अनुसार, जब निचले स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने अपनी बात बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए यह ‘शोले स्टाइल’ का रास्ता चुना. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक काफी समय से इन अवैध धंधों के खिलाफ आवाज उठा रहा था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसे सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिल रहे थे.

ये भी पढ़ें- धमतरी में सनसनी: सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटीं अपनी कलाइयां, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital