देश

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव: इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डीएम आशीष सिंह और महापौर से भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय की मुलाकात, वृक्षारोपण की मुहिम शुरू

Bharat Express CMD Upendra Rai Indore Visit: भारत एक्सप्रेस न्‍यूज चैनल के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय आज देश के सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर में हैं. वे इंदौर में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में पहुंचे, जहां उनकी आगवानी हुई. वहां दोपहर में उनकी मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात हुई. वे पत्रकारिता को लेकर चल रहे विचार-विमर्श में शामिल हुए.

फोटो— ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ़ उपेंद्र राय।


इंदौर में लगाए जाएंगे 51 लाख पौधे

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ़ उपेंद्र राय ने इंदौर में हरियाली की मुहिम में सहयोग करने की घोषणा की. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में व्‍यापक स्‍तर पर वृक्षारोपण होगा. भारत एक्सप्रेस इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाने की मुहिम में सहभागी बनेगा.

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ़ उपेंद्र राय से मुलाकात के दौरान जुलाई माह में होने वाले वृक्षारोपण के बारे में बताया. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस समूह के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से वृक्षारोपण की रूपरेखा सुनकर उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस की भागीदारी सुनिश्चित की, उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस वृक्षारोपण के महत्व को पूरे देश में फैलाएगा. धरती को हरा-भरा रखने के लिए अतिआवश्यक है कि लोग वृक्षारोपण करें.

पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में 21 जून से तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन 23 जून की शाम तक चलेगा. इसमें कई राज्यों से पत्रकार पहुंचे हैं.

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा के साथ ही इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में मीडिया के तमाम दिग्गजों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया.

फोटो— इंदौर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आशीष सिंह से भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एडिटर इन चीफ़ उपेंद्र राय की मुलाकात. आशीष सिंह देश के अच्छे अधिकारियों के रूप में जाने जाते हैं.


यह भी पढ़िए: भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago