भारत ने बांग्लादेश को रौंदा (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024, IND vs BAN: हार्दिक पंड्या (नाबाद 50 रन और 32 रन देकर एक विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (19 रन देकर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे सुपर-8 में शनिवार को बांग्लादेश को 50 रन से रौंदते हुए सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारत सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गयी. अब टीम इंडिया का सुपर आठ में आखिरी मुकाबला सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा. भारत की टूर्नामेंट में यह पांचवीं जीत है. उसका कनाडा के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द रहा था.
भारत की बांग्लादेश के खिलाफ 14 टी20 मैचों में यह 13वीं जीत है जबकि उसने टी20 विश्व कप में सभी पांच मैच जीते हैं. इस मैच में सभी खिलाड़ियों से योगदान देखने को मिला. हालांकि हार्दिक और कुलदीप ने सबसे अधिक प्रभावित किया. बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस के दौरान ही बोला था कि 150-160 इस विकेट पर अच्छा स्कोर होगा, लेकिन हार्दिक ने पहले तेज अर्धशतक लगाया और गेंदबाजी में कुलदीप ने बांग्लादेश को वापसी नहीं करने दी. जडेजा और अक्षर को छोड़कर भारत के सभी गेंदबाजों को विकेट मिला.
भारत ने विशाल स्कोर बनाने के बाद बांग्लादेश को मुकाबले में एक बार भी खुलकर खेलने नहीं दिया. पहले 10 ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 67 रन था लेकिन इसके बाद वे लगातार विकेट गंवाते रहे और रन रेट लगातार बढ़ता रहा. कुलदीप ने तंजीद हसन, मो. तौहीद हृदोय और शाकिब अल हसन के विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए जबकि हार्दिक के हिस्से में एक विकेट आया.
इससे पहले भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की थी लेकिन बीच में तंजीम साकिब ने एक ही ओवर में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को आउट कर भारत की रफ्तार को धीमा जरूर किया लेकिन पहले ऋषभ पंत और फिर शिवम दुबे और हार्दिक ने भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. हार्दिक ने मात्र 27 गेंदों पर 50 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए.
शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रन में तीन छक्के मारे.पंत ने 24 गेंदों पर 36 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए. विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 37 रन में एक चौका और तीन छक्के मारे. कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर आउट हो गए.
भारत ने बांग्लादेश के बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के फैसले का पूरा फायदा उठाते हर अपनी पारी में 12 चौके और 13 छक्के लगाए. भारत की बल्लेबाजी का यह आलम था कि विकेट पर उतरने वाला हर बल्लेबाज निर्भिक अंदाज में खेल रहा था और आने के साथ ही बॉउंड्री लगा रहा था. बांग्लादेश की तरफ से तंजीब साकिब और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिए.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…