देश

चेयरमैन उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस के ऑफिस में सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, कहा- खुद को रखना है बेहद संतुलित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का आज जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने चैनल के मुख्यालय में सभी मीडियाकर्मियों के बीच केक काटा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में एक परंपरा रही है ऋषि-मुनियों की जिन्होंने कहा है कि जो आदमी अपने जन्मदिवस के दिन मृत्यु की पगध्वनि को सुन ले और जान ले, उसका जीवन भय से मुक्त हो जाता है.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने आगे कहा कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर यही कहना चाहूंगा कि अपने को बहुत संतुलित और हल्का बनाना है. कोई तनाव, कोई आवेश, कोई आवेग, कोई उद्विग्नता, मन में नहीं रखनी है. उससे अपने को ऊपर उठना है. ठीक वैसे ही उठना है जैसे हाईड्रोजन से भरा हुआ गुब्बारा उठता है.

पुष्कर झील और ब्रह्मा मन्दिर में पुरोहितों ने की पूजा-अर्चना

उधर, राजस्थान के पुष्कर में भारत एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के जन्मदिन के मौके पर पुरोहितों ने पूजा-अर्चना की. उन्होंने उनके दीर्घायु, चैनल की निरंतर प्रगति व उनकी लोकप्रियता में वृद्धि के लिए रुद्राभिषेक किया.

 

गांव से ही की शुरुआती पढ़ाई

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का जन्म बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस (काशी) से सटे गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव में 16 जनवरी 1982 को हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव शेरपुर से की और इंटरमीडिएट मोहम्मदाबाद से किया. आगे की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय का जन्मदिन आज, पुष्कर झील और ब्रह्मा मन्दिर में पुरोहित संघ ने की पूजा-अर्चना

पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं उपेंद्र राय

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में लोगों तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago