देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया. वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की और उन्हें भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया. इस दौरान उन्होंने जयराम ठाकुर को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी. इस दौरान उपेंद्र राय ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने जल्द लॉन्च होने जा रहे भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की.

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

5 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

27 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

36 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

39 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

48 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

57 minutes ago