देश

पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, बोले- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हैं कलाम साहब

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की आज 8वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर गुरुवार को एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने शिरकत की. वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, अभिनेता रणजीत, अकबर खान, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सचिव रहे एसएम खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल व दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा, “किसी शायर का शेर है-

हज़ारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है,

बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा…

भारत में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाए और उसमें कुछ महापुरुषों का नाम जोड़ा जाए तो एपीजे अब्दुल कलाम साहब के नाम पर मुझे नहीं लगता है कि हिंदुस्तान की 139 करोड़ की आबादी में किसी को कोई दिक्कत होगी.”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “वैसे तो एपीजे अब्दुल कलाम साहब का मन और जीवन एक दर्पण की भांति था. वे बेहद सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्ति थे. लेकिन भारत को ताकत देने में उन्होंने अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों का निर्माण किया और उन्हें मिसाइल मैन कहा गया, ये बात अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है.”

उपेंद्र राय ने कहा, “अगर समुद्र अनुनय विनय को नहीं सुनता तो श्रीराम के पास ऐसे आग्नेयास्त्र भी थे जो समुद्र को सुखा देते. वैसे ही हमारे कलाम साहब के दिमाग में ऐसी मिसाइलों का नक्शा और उसको बनाने का जुनून था जो आज पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है.”

विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को युवाओं को प्रेरित करने व अनगिनत लोगों का भविष्य संवारने के लिए ‘आइकॉनिक मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द कंट्री’ की श्रेणी में एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

12 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

14 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

24 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

33 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago