मणिपुर हिंसा
Manipur Video: दो मणिपुरी महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद गृह मंत्रालय मामले को CBI को सौंप सकती है. अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं गुरुवार को वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से वो फोन भी बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल महिलाओं के साथ दरिंदगी के वक्त वीडियो रिकॉर्ड करने में इस्तेमाल किया गया था. फोन को सीबीआई के हैंडओवर कर दिया गया है. हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में करीब 35 हजार जवानों की तैनाती की गई. सीबीआई फोन की जांच करके सिलसिलेबार घटनाओं की जानकारी जुटाएगी.
रिपोर्टों के अनुसार, गृह मंत्रालय मैतई और कुकी दोनों समुदायों के प्रति लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है. हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार बातचीत कर रही है. बता दें कि 4 मई को हुई इस भयावह घटना के सिलसिले में अब तक मणिपुर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की तहकीकात मणिपुर से बाहर असम में किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Pulwama Attack: कुछ शहीदों के परिजनों को क्यों नहीं दी गई सरकारी नौकरी? सरकार ने सदन में बताई वजह
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद से देश में आक्रोश का माहौल है. पीएम मोदी को भी दो महीने से अधिक समय के बाद इस मुद्दे पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी. मणिपुर पुलिस के अनुसार, वीडियो 4 मई को कांगपोकपी जिले के बी फीनोम गांव में शूट किया गया था, जहां गांव में तोड़फोड़ और आगजनी करने के बाद दोनों महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और परेड कराया गया. हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना दूसरे जिले में हुई, हालांकि एफआईआर कांगपोकपी में दर्ज की गई थी.
संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले आए मणिपुर के वीडियो ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया है. विपक्ष लगातार पीएम मोदी से बयान की मांग कर रही है. हालांकि सरकार की ओर से गृह मंत्री सदन में बोलने की बात कही है. जारी गतिरोध के बीच विपक्ष ने दूसरा रास्ता अपनाया और सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया.
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…