भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय का हुआ भव्य स्वागत
Ayodhya Pran Pratishta: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. इस भव्य आयोजन में शमिल होने के लिए देश-दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया है. अब एक दिन पहले से ही अतिथियों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे हैं. जहां उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया गया.
इस दौरान एयरपोर्ट पर चेयरमैन उपेन्द्र राय के पहुंचने पर उनका फूल-माला पहनाकर और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्हें भगवान राम की एक तस्वीर और रामनामी पटका भेंट किया गया. जिसके बाद चेयरमैन उपेन्द्र राय का काफिला एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गया. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपेन्द्र राय शामिल होंगे.
बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस समारोह में देश और दुनिया के कई देशों से 8 हजार VIP और VVIP मेहमान शामिल हो रहे हैं. इन सभी मेहमानों का रामनगरी अयोध्या पहुंचने का सिलसिला आज (21 जनवरी) से ही शुरू हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…