देश

BRM 25th Anniversary: एनएसडी के ‘भारत रंग महोत्सव’ का समापन समारोह आज, शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

BRM 25th Anniversary: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल, ‘भारत रंग महोत्सव (BRM 2024) का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है. 1 फरवरी से चल रहे भारत रंग महोत्सव का आज (6 फरवरी) समापन होना है. समापन कार्यक्रम में देश की तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी. जिसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय भी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन शाम को 6 बजे एनएसडी में होगा.

1 फरवरी को हुई थी महोत्सव की शुरुआत

‘भारत रंग महोत्सव (BRM 2024) की शुरुआत नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) की ओर से एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई. अब इस आयोजन का समापन मुंबई में 6 फरवरी को हो रहा है.

कार्यक्रम में शामिल होंगे चेयरमैन उपेन्द्र राय

इस आयोजन में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय, अभिनेता और गायक स्वानंद किरकिरे, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर समेत अनेक हस्तियां शामिल हो रही हैं.

NSD निदेशक ने व्यक्त किया था उत्साह

कार्यक्रम को लेकर एनएसडी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने गहरा उत्साह व्यक्त करते हुए कहा था, “जैसा कि हम भारत रंग महोत्सव के 25वें वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं, यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण अवसर है जो कलात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के प्रति हमारी स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. बीते वर्षों में इस महोत्सव ने एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है, जो वैश्विक थिएटर परंपराओं को रोशन करता है.”

यह भी पढ़ें- कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती है बीजेपी! 27 फरवरी को होंगे चुनाव

राज्यपाल ने किया था उद्घाटन

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बायस ने 1 फरवरी को भारत रंग महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया था. बीते 5 दिनों में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजन में विशेष प्रस्तुतियां दी गईं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

18 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

37 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

54 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago