Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती है बीजेपी! 27 फरवरी को होंगे चुनाव

Rajya Sabha Election 2024 Kumar Vishwas: यूपी में 27 फरवरी को 10 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में खबर है कि बीजेपी कवि कुमार विश्ववास को राज्यसभा भेज सकती है.

कवि कुमार विश्वास. (फाइल फोटो)

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Rajya Sabha Election 2024 Kumar Vishwas: यूपी समेत 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होंगे. वहीं यूपी में भी राज्यसभा की 10 सीटें हैं. जहां चुनाव होने हैं. जहां की 7 सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है. इसके लिए भाजपा ने 35 नामों का पैनल तैयार किया है. जिसमें सुधांशु त्रिवेदी के अलावा कुमार विश्वास का नाम भी चर्चा में हैं.

राज्यसभा चुनाव को लेकर सोमवार को सीएम योगी के आवास में एक बैठक हुई. बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चैधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए. जिसमें संभावित उम्मीदवारों को लेकर बैठक हुई. माना जा रहा है कि भाजपा ने 7 सीटों के लिए 35 प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है. ऐसे में चर्चा है कि इस लिस्ट में कुमार विश्वास का नाम भी शामिल है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश के CM पेंमा खांडू ने किए रामलला के दर्शन, कैबिनेट के कई सहयोगी रहे मौजूद

1 सीट पर फंसा है पेंच

हालांकि एक चर्चा यह भी है कि भाजपा कुमार विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है. बता दें कि यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. जिसमें 7 सीटें बीजेपी के खाते में तो 2 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है. वहीं एक सीट को लेकर दोनों पार्टियों में टक्कर है. ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा अपना 8वां उम्मीदवार उतार सकती है.

जानकारी के अनुसार सीएम आवास पर हुई बैठक में सभी 35 नामों पर सीएम समेत सभी सदस्यों ने सहमति जताई. अब इसके बाद सभी 35 नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे जाएंगे. जिसके बाद भाजपा की केंद्रीय इकाई नामों को लेकर अंतिम फैसला करेगी.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने गोवा में ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- यहां आए लोग यादें लेकर जाएंगे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital