देश

इजरायल-ईरान जंग पर विपक्ष के दर्द को सुधांशु त्रिवेदी ने ऐसे किया जाहिर, Bharat Express के कॉन्क्लेव में कहीं ये बातें

Bharat Express Delhi Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस ने अपनी तीसरी सालगिरह पर 9 मार्च 2026 को दिल्ली में भव्य मेगा कॉन्क्लेव आयोजित किया. इस कार्यक्रम का थीम था ‘विकसित भारत 2047: नये भारत की बात’. यह आयोजन CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व में ललित होटल में हुआ. कई बड़े नेता, मंत्री और विशेषज्ञ इसमें शामिल हुए. लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह रहा.

‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस कॉन्क्लेव में कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने इजरायल-ईरान जंग पर विपक्ष पर निशाना साधा. त्रिवेदी ने कहा,”इजरायल-ईरान युद्ध जैसी बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना क्यों हो रहा है?”

उनका यह बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मिडल ईस्ट में युद्ध हो रहा है, लेकिन भारत में विपक्ष के नेताओं को क्यों दर्द हो रहा है? यह सवाल उन्होंने विपक्ष की नीति पर उठाया.

पीएम की विदेश नीति की मिसाल

सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वहां भारत की छाप छोड़कर आते हैं. उन्होंने एक उदाहरण दिया – ओबामा के कार्यकाल में पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को गीता भेंट की. इस भेंट के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि न्यूक्लियर जैसी ताकत का सृजन और विनाश दोनों की रूपरेखा भारत के साहित्य में पहले से ही मौजूद है. यह भारत की प्राचीन ज्ञान की ताकत दिखाता है.

बेरोजगारी पर सवाल और जवाब

कार्यक्रम में CMD उपेंद्र राय ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर हमेशा बैकफुट पर रहती है. सुधांशु त्रिवेदी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार हर सवाल का जवाब दे रही है. लेकिन विपक्ष का उद्देश्य सवाल नहीं, बल्कि बवाल करना है. उनका बवाल हमेशा शबाब पर रहता है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में निगेटिविटी को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा चल रही है.

दुनिया में भारत की छवि मजबूत

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को निगेटिविटी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सिर्फ सरकार के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन विकास के कामों को नजरअंदाज करते हैं. उनका कहना था कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की छवि दुनिया में मजबूत हुई है. विदेश नीति में भारत अब मजबूत आवाज रखता है.

यह भी पढ़िए: ‘शांति की मुहिम’ का शंखनाद: दुनिया को बुद्ध की राह दिखाएगा ‘भारत एक्सप्रेस’, जानिए क्या है CMD उपेंद्र राय मेगा प्लान?

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

2 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

3 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

23 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

25 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

52 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

57 minutes ago