Bharat Express DD Free Dish

‘शांति मुहिम’ का शंखनाद: दुनिया को बुद्ध की राह दिखाएगा ‘भारत एक्सप्रेस’, जानिए क्या है CMD उपेंद्र राय मेगा प्लान?

Bharat Express Mega Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित दिल्ली मेगा कॉन्क्लेव CMD उपेंद्र राय ने युद्धग्रस्त दुनिया के लिए ‘ग्लोबल पीस कैंपेन’ (Global Peace Campaign) का ऐलान किया है. जानिए कैसे आध्यात्मिक गुरुओं के संदेश से दुनिया में आएगी शांति?

Bharat Express 3rd Anniversary Upendrra Ra Mega Conclave 2026 Global Peace Campaign

Bharat Express Mega Conclave 2026: आज जब पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका, बारूदी धुएं और भू-राजनीतिक तनावों के साये में जी रही है, तब शांति और मानवता की बहाली सबसे बड़ी वैश्विक जरूरत बन गई है. पश्चिम एशिया से लेकर पूर्वी यूरोप तक मचे हाहाकार और वैश्विक अशांति के इसी गंभीर दौर में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ ने एक ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम उठाया है.

नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने दुनिया भर में युद्ध रोकने और शांति स्थापना के लिए एक विशेष ‘युद्ध शांति मुहिम’ (Global Peace Campaign) शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस लाएगा 2 नए चैनल: ‘Gen-Z’ और ‘बाजार’ पर फोकस; CMD उपेंद्र राय का एलान

गुरुओं के संदेश से विश्व को मिलेगी शांति की राह

कॉन्क्लेव के मंच से विश्व शांति का आह्वान करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि युद्ध की आग को केवल संवाद, सद्भाव और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से ही शांत किया जा सकता है. इसी उद्देश्य के साथ भारत एक्सप्रेस की टीम अब विश्व शांति के लिए एक व्यापक अभियान चलाएगी. उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि-

‘हमारी टीम दुनिया भर के सभी प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं और संतों तक पहुंचने का प्रयास करेगी. इसकी शुरुआत भारत की पावन धरती से होगी, जहां हम देश के सभी गुरुओं से संपर्क साधेंगे और उनसे विश्व शांति का संदेश लेंगे.’

अपनी ‘सक्षम टीम’ पर जताया भरोसा

इस मुहिम को तत्काल प्रभाव से धरातल पर उतारने का निर्देश देते हुए उपेंद्र राय ने ऐलान किया कि उनकी टीम हर एक गुरु से शांति का एक-एक संदेश लेकर उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाएगी. इसके लिए भारत एक्सप्रेस पर आज से ही एक विशेष कार्यक्रम लॉन्च किया जा रहा है. अपनी संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए सीएमडी ने कहा कि-

‘मुझे पता है कि मेरी टीम बहुत ही सक्षम है, जिसे मैंने खुद अपने हाथों से चुना है. मुझे विश्वास है कि यह टीम इस शांति अभियान को मुकाम तक पहुंचाने और युद्धग्रस्त दुनिया में शांति का संदेश फैलाने में पूरी तरह सफल होगी.’

ये भी पढ़ें: ‘चैनल का मकसद लोगों की संवेदनाओं को प्राथमिकता देना’, तीसरी वर्षगांठ पर सीएमडी ने साझा किया चैनल का विजन

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए, भारत एक्सप्रेस की यह पहल न केवल पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि दुनिया को विनाश से बचाकर बुद्ध और गांधी के शांति मार्ग पर ले जाने का एक मजबूत प्रयास भी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read