Sudhanshu Trivedi at Bharat Express Conclave: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ की शानदार शुरुआत हो चुकी है. इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के तीखे सवालों का सामना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने वैश्विक राजनीति, खासकर ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भारतीय विपक्ष के रवैये पर जमकर निशाना साधा.
भारत एक्सप्रेस के मंच से बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर भारत के विपक्षी दलों के रुख को आड़े हाथों लिया. ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष की बयानबाजी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यहां स्थिति ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’ जैसी हो गई है. त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि जब युद्ध मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में हो रहा है, तो उसका दर्द हिंदुस्तान में बैठे विपक्ष के नेताओं को क्यों हो रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का इस्तेमाल केवल अपनी घरेलू राजनीतिक रोटियां सेंकने और तुष्टिकरण के लिए कर रहा है.
भारत सरकार के कामों का जिक्र करने बाद उन्होंने विपक्ष पर खासकर राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा. विपक्ष पर तगड़ा कटाक्ष करते हुए बोले कि उनको कुछ नजर नहीं आता है चश्मा उतार कर देखें तो बदला हुआ हिंदुस्तान दिखाई देगा. इस बीच उन्होंने शायरी के जरिए राहुल गांधी की उम्र पर भी तंज कसते हुए कहा कि ’55 वर्षीय युवा तो चाह कर भी खुदा को नहीं देख पाते.’
कॉन्क्लेव में अपना विचार रखते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने भारत के सॉफ्ट पावर बनने की बात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब भारत के प्रधानमंत्री जहां कहीं भी जाते हैं वहां भारत की छाप छोड़कर आते हैं. इस विषय पर आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अबोमा के कार्यकाल के समय हुई विजिट का करते हुए कहा कि उस समय पीएम ने अमेरिकी प्रेसिडेंट को गीता भेंट कर यह संदेश दिया कि न्यूक्लीयर जैसी ताकत का सृजन और विनाश दोनों की रूपरेखा भारत के साहित्यों में निहित है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…