देश

Bharat Express: इंतजार खत्म, लॉन्च हुआ भारत एक्सप्रेस, अब देखिए व्यूज कम, न्यूज ज्यादा

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ कई महीनों की तैयारी के बाद आज लॉन्च हो गया. राजधानी दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. जहां देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और चैनल को लॉच किया. इस अवसर पर ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहे.

बता दें कि ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय पहले  ‘तहलका’ समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह ‘बिजनेस वर्ल्ड’ मैगजीन के साथ एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की अगुआई वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल में कई बड़े चेहरे जैसे- मीडिया दिग्गज सौरभ सिन्हा, राधेश्याम राय, मनोज तोमर, सुदेश तिवारी, जानी-मानी प्राइम टाइम एंकर अदिति त्यागी और बिजनेस जगत के दिग्गज पत्रकार हेमंत घई आदि के शामिल है.

इन प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भारत एक्सप्रेस’

भारत एक्सप्रेस देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: Bharat Express Launch Live: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी, कुछ देर में न्यूज चैनल होगा लाइव

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखेगा भारत एक्सप्रेस

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

5 minutes ago

अमृतसर से लंदन तक का डंका! होटल इंडस्ट्री में चमक उठा भारतीय मूल के नवदीप सिंह का नाम, मिला प्रतिष्ठित ‘द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026’

लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…

5 minutes ago

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

42 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

44 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

44 minutes ago