देश

Bharat Express: मशहूर सिंगर बी प्राक ने भारत एक्सप्रेस की लांचिंग में अपनी गायिकी से बांधा समां

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च हो गया है है. नई दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में आज शाम न्यूज चैनल की लॉन्चिंग का मेगा इवेंट हुआ. लॉन्चिंग सेरेमनी में म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर बी प्राक भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी गायकी से समां बाधा. उन्होंने केसरी फिल्म का गाना ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ गाया तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा.

बी प्राक म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे है जिन्हें लोग बहुत पसंद करते है. ये दिग्गज सिंगर टॉप सिंगर्स में से एक है जिनके गानों का लोग बेसब्री से इंतज़ार भी करते हैं. हम सभी ने बी प्राक को ऊंचाइयां छूते तो देखा है परन्तु उन्होंने यह सफलता कैसे पाई इस बारे में बहुत कम लोग जानते है.

इन प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भारत एक्सप्रेस’

भारत एक्सप्रेस आज शाम 7 बजे लॉन्च होने के बाद देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर दिखेगा. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर दिखेगा.

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखेगा भारत एक्सप्रेस

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

12 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

12 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

22 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

24 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

28 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

30 minutes ago