देश

Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी में पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास, चैनल को दी अपनी शुभकामनाएं

Bharat Express: सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ आज से लाइव होने जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर कवि कुमार विश्वास चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नई दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में पहुंचे. कुमार विश्वास ने चैनल को अपनी शुभकामना दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा देश ऐसा चैनल ढूंढ रहा है जिस पर मुर्गे न लड़ाए जाएं, पूरा देश ऐसे चैनल से बोर हो गया है. भारत जैसे अपने को एक्सप्रेस करना चाहता है भारत एक्सप्रेस उसका मानक बन सके.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bharat Express Launch Live: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी, कुछ देर में न्यूज चैनल होगा लाइव

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago