Badhta Bihar Conclave
Bharat Express News Network ‘Badhta Bihar’ Conclave: बिहार में आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से बढ़ता बिहार काॅन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा. इसमें भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहेंगे. काॅन्क्लेव का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक बिहार की राजधानी पटना स्थित होटल चाणक्य में किया जाएगा. कार्यक्रम में जेडीयू, भाजपा और अन्य दलों के तमाम बड़े नेता और बिहार की हस्तियां शामिल होंगी. जिनसे हमारे एंकर बिहार की राजनीति और वहां के ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत करेंगे.
काॅन्क्लेव की शुरुआत दोपहर 3 बजे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ शुरू होगी. राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. इसके बाद 3ः30 बजे बिहार के पूर्व डीजी अभयानंद से कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी. चर्चा के दौरान महागठबंधन और एनडीए की सरकारों में क्राइम घटते-बढ़ते ग्राफ पर सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा बतौर गृह मंत्री नीतीश कुमार का कार्यकाल कैसा रहा है. इनसे नेटवर्क की एंकर आरती पाठक और विजय आनंद चर्चा करेंगे.
वहीं शाम 4 से 5 बजे तक सच्चिदानंद राय एमएलसी, नवल किशोर यादव बीजेपी एमएलसी और संजीव कुमार जेडीयू नेता के साथ एंकर सुमित झा दोनों पार्टियों के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को लेकर चर्चा करेंगे. शाम 5 से 5ः15 बजे तक डाॅक्टर राज्यवर्धन एमएलसी से आरती पाठक संवाद करेंगी. वहीं शाम 5ः15 बजे से 5ः30 बजे तक समीर महासेठ बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री भी काॅन्क्लेव में उपस्थित रहेंगे.
काॅन्क्लेव की सबसे महत्वपूर्ण चर्चा बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से होगी. इस सेशन की मेजबानी भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय करेंगे. वे 5ः30 से 6 बजे तक बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से भी गठबंधन की चुनौतियों और लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल-जवाब करेंगे. शाम 6ः30 से 7 बजे तक डाॅक्टर सत्यजीत राय भी काॅन्क्लेव में मौजूद रहेंगे. शाम 7 से 7ः30 बजे तक श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार से चर्चा करेंगे. वहीं शाम 7ः30 बजे से 8 बजे तक अमरेंद्र प्रताप सिंह से एंकर सुमित झा और आनंद विजय चर्चा करेंगे.
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…