देश

भारत एक्सप्रेस के जरिए देश के समसामयिक मुद्दों को आवाज देना होगी प्राथमिकता- बोले न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय का गुरुवार को गाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया. देश के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय अपने गृह जनपद पहुंचे थे. शहर के होटल द ग्रैंड में जिले के तमाम पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उपेंद्र राय ने स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस चैनल की लॉन्चिंग को लेकर जिले के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में देश के तमाम चैनल पत्रकारिता के मूल उद्देश्य से भटके हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी के मद्देनजर अभी भी देश में तमाम न्यूज चैनलों की जरूरत महसूस की जा रही है.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा कि भारत एक्सप्रेस चैनल के जरिये लोगों को तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस चैनल देश के पत्रकारिता जगत को एक नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेगा. इस अवसर पर उन्होंने जिले के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक्सप्रेस के माध्यम से देश के समसामयिक मुद्दों को आवाज देना संस्थान की प्राथमिकता में शामिल है.

उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस लिक से हटकर समाज की सभी समस्याओं को यथास्थिति उजागर करने का प्रयास करेगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने यह भी कहा कि पत्रकारिता एवं पत्रकार की भूमिका एक दर्पण की भाती होती है जो समाज के सच को हूबहू दिखाता है, जिसकी आज बहुत जरूरत है.

भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने अपने समाचार चैनल के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिबेट के माध्यम से समय नष्ट ना करके हम समाज की सच्चाई को सामने लाएंगे. केवल न्यूजरूम से ही पत्रकारिता नहीं होती है, बल्कि भारत के दूरदराज के जनपदों में स्थित हमारे साथी समाज की समस्याओं को सजगता से उजागर करते हैं.

इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह, शिव कुमार, सूर्यवीर सिंह, विजय नारायण तिवारी, विनोद पांडेय, श्रीराम राय, आशीष सिंह, मनीष मिश्रा, अभिषेक सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को बुके प्रदान कर स्वागत किया. इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकार अमितेष सिंह, दुर्विजय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अनिल कुमार, संजीव, सोनू तिवारी, बबलू राय, के. के. राय, आरएन राय, पवन मिश्रा, ओमप्रकाश, विपिन यादव, शिव प्रताप तिवारी, विनोद गुप्ता, रतन कुमार, आरिफ अंसारी, हसीन अंसारी, राहुल पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय पहुंचे वाराणसी, सांसद बीपी सरोज समेत सैकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वागत

स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात के बाद वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय अपने पैतृक गांव शेरपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे 7 जनवरी को अपनी माता जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago