खेल

Ranji Trophy: 3 साल बाद फर्स्ट-क्लास मैच में वापसी; 19 चौके…12 छक्के, ठोका डबल सेंचुरी

Ranji Trophy Kedar Jadhav: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया है. लगभग तीन साल बाद टीम में वापसी कर रहे केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने 283 गेंदों में 283 रन की पारी खेली. अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए मशहूर केदार जाधव ने इस पारी में 12 छक्के और 19 चौके लगाए. 2018 के बाद जाधव का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये पहला शतक है जबकि 8 साल बाद उनके बल्ले से दोहरा शतक निकला है. बता दें कि घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 327 है.

महाराष्ट्र को बड़ी बढ़त
केदार जाधव की 283 रनों की पारी के दम पर महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 594 रन बनाकर घोषित की. महाराष्ट्र को पहली पारी में 320 रनों की लीड मिली है. बता दें कि असम ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए थे. दूसरी पारी में असम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक असम ने बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए हैं.

मौके का उठाया फायदा
केदार जाधव को महाराष्ट्र टीम में तब मौका मिला जब राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ का चयन श्रीलंका के साथ T20 सीरीज के लिए इंडियन टीम में हुआ. जाधव ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और दोहरा शतक जड़ते हुए मैच में न सिर्फ अपनी टीम की स्थिति को मजबूत किया है बल्कि इंडियन टीम के चयनकर्ताओं की नजर एक बार फिर से अपनी तरफ खींचा है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया करेगी सीरीज पर कब्जा! जानें मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और पॉसिबल प्लेइंग-11

तीन साल पहले दिखे इंडियन जर्सी में
केदार जाधव आखिरी बार इंडियन जर्सी में लगभग तीन साल पहले दिखे थे. उन्होंने 8 फरवरी 2020 को आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेला था उसके बाद से वे इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं. जाधव ने इंडिया के लिए 73 वनडे मैचों में 2 शतक लगाते हुए 1389 रन बनाए हैं साथ ही 27 विकेट भी लिए हैं. वहीं 9 T20 मैचों में 1 अर्धशतक जड़ते हुए उनके नाम 122 रन दर्ज हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago