‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय
Bharat Express: आज से हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ का आगाज हो गया है. इसके साथ ही सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ भारत एक्सप्रेस’ आज से लाइव हो गया है. चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर नई दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित और राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
इस मौके पर बोलते हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि ‘जब कोई चैनल या अखबार शुरू करता है तो उसका मन पवित्र होता है, लेकिन शुरू करने के बाद जब चुनौतियां आती हैं, तो उसका सत्य विरक्त होता है.’
भारत एक्सप्रेस देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा. इस मेगा इवेंट में आए विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने चैनल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’
अब आपको ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए.
चैनल उन खबरों को लोगों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाएगा जो खबरिया चैनल नहीं दिखा पाते हैं. रिपोर्टर्स के माध्यम से न्यूज चैनल छोटे-छोटे शहरों और गांवों की महत्वपूर्ण खबरों को दर्शकों तक पहुंचाएगा. चैनल उन खबरों को लोगों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाएगा जो खबरिया चैनल नहीं दिखा पाते हैं.
पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखेगा भारत एक्सप्रेस
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Budget 2023: सिगरेट से लेकर चांदी तक महंगी, जानें बजट के बाद कौन सी चीजें हुईं सस्ती
इन प्लेटफॉर्म पर देखें ‘भारत एक्सप्रेस’
भारत एक्सप्रेस आज शाम 7 बजे लॉन्च होने के बाद देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर दिखना शुरु हो गया है. आप इसे टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर देख सकते हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…