देश

Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान का स्वागत किया

Bharat Express Launch: एक मेगा इवेंट के साथ ही भारत एक्सप्रेस का आगाज हो गया है. दिल्ली के होटल अंदाज में न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि थे. इस मेगा इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं.

चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मौजूद रहे. उन्होंने पूरे भारत एक्सप्रेस परिवार को चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर शुभकांमनाएं दी. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इस दौरान डॉ. संजीव बालियान को बुके, शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-   Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा का स्वागत किया

लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बीजेपी के वरिष्छ नेता शहनवाज हुसैन, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त समेत दर्जनों मंत्री और नेता मौजूद रहे.

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस  सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ  देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

1 hour ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago