मनोरंजन

फिल्म Chak De! India में तथ्यों से की गई थी छेड़छाड़, वे मुस्लिमों को अच्छा बताते हैं और पंडितों का मजाक उड़ाते हैं: Annu Kapoor

Annu Kapoor on Chak De India: दिग्गज फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने साल 2007 में आई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म चक दे इंडिया (Chak De India) के निर्माताओं पर सांप्रदायिक कथानक को फिट करने की कोशिश करने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया है. अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने जान-बूझकर मुख्य किरदार को मुस्लिम बना दिया था. कपूर ने कहा कि शाहरुख खान का किरदार कबीर खान मूल रूप से कोच मीर रंजन नेगी पर आधारित था, लेकिन फिल्म में इसे बदलकर काल्पनिक कबीर खान कर दिया गया.

अन्नू कपूर ने अपने बयान में क्या कहा

कपूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “चक दे! इंडिया का मुख्य किरदार एक मशहूर कोच नेगी साहब पर आधारित है, लेकिन भारत में वे एक मुसलमान को एक अच्छे किरदार के तौर पर दिखाना चाहते हैं और एक पंडित (हिंदू पुजारी) का मजाक उड़ाते हैं. यह पुरानी बात है, जहां वे गंगा-जमुनी तहजीब (हिंदू-मुस्लिम एकता) के विचार का इस्तेमाल करके उस पर लेबल लगाते हैं.” यह बयान कपूर के उस दावे के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी 7 खून माफ की सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा उन्हें स्क्रीन पर किस नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वे मुख्यधारा के हीरो नहीं थे. उस टिप्पणी ने भी विवाद को जन्म दिया था.

अन्नू कपूर को मंडी, उत्सव, मिस्टर इंडिया, घायल, हम, ऐतराज और 7 खून माफ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए जाना जाता है. वह एक रेडियो शो भी करते हैं, जिसका नाम सुहाना सफर विद अन्नू कपूर है.


ये भी पढ़ें- Ajay Devgn की 18 साल से अटकी थ्रिलर फिल्म को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज


फिल्म के बारे में

चक दे इंडिया फील्म साल 2007 में बनी थी. यह फिल्म बॉलीवुड का स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है, जो शाहरुख खान के किरदार कबीर खान पर आधारित है. फिल्म में, कबीर (शाहरुख द्वारा अभिनीत) एक पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी है, जिस पर पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच हारने के बाद अपने देश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया जाता है. अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए वह भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बन जाता है, जो संघर्ष कर रही है और जिसे गंभीरता से नहीं लिया जाता.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

1 hour ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago