देश

Bharat Express Urja Summit: “मुंबई पुलिस कमिटेड और प्रोफेशनल है”, ज्वॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर बोले- साइबर क्राइम बड़ी चुनौती

Bharat Express Urja Summit: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से बुधवार (7 अगस्त) को मुंबई में ऊर्जा समिट 2024 का आयोजन किया गया. जिसमें मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी शामिल हुए. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने ज्वॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

“साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती”

इस दौरान ऊर्जा समिट में ज्वॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली, चुनौतियां और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों पर बात की. उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिस के लिए साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है. हालांकि मुंबई जैसे शहर में और भी तमाम चुनौतियां पुलिस के सामने होती हैं, जिनसे हर दिन सामना होता है. सेलिब्रिटीज से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन यहां पर रहते हैं, ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.

चेयरमैन उपेन्द्र राय ने ज्वॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के ग्रुप एडिटर राधेश्याम राय भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Bharat Express Urja Summit: अक्षय, मानव, जतिन और बिस्मिल को ऊर्जा समिट में किया गया सम्मानित

“हर थाने में बनाए गए साइबर कंट्रोल रूम”

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध आज के समय में व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार रहा है. जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने उभरा है. साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए मुंबई के सभी थानों में साइबर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जहां पर चौबीस घंटे शिकायत की जा सकती है और उस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bharat Express Urja Summit: फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर बोला बड़ा हमला, कहा- सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए तोड़ा था गठबंधन

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

18 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

46 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

50 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago