देश

Bharat Jodo Yatra: MP में भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे- भाजपा ने लगाए आरोप तो कांग्रेस ने बताया डॉक्टर्ड वीडियो

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश के खरगौन में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है. भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में खरगौन में जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है उसमें पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगे. वहीं, कांग्रेस की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है.

घटना की वीडियो शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ”राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक तौर पर लोगों से  शामिल होने  की अपील के बाद पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगे. सबसे पहले कांग्रेस के सांसद ने ही इस वीडियो को पोस्ट किया और फिर फर्जीवाड़ा सामने आने पर उसे डिलीट कर दिया”.

भाजपा के लगाए आरोप पर कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा ”भाजपा द्वारा दिखाया जा रहा वीडियो फर्जी है और इसे भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और भाजपा को इसका जवाब दिया जायेगा. अपने एक ट्वीट में जयराम रमेश ने कहा कि हम इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी कर रहे हैं. हम ऐसे आरोपों के लिए तैयार है और इसका जवाब देने के लिए भी तैयार हैं.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारा लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश जोड़ने का या देश तोड़ने वालों को जोड़ने का काम कर रही है.

इससे पहले भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर यह आरोप लगाया गया था कि यात्रा में शामिल होने वाले अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों को पैसे दे कर बुलाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और महाराष्ट्र में भाजपा नेता नीतीश राणे ने एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड संदेश का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें अभिनेताओं को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा था. बता दें कि खरगौन में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रोबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान भी मौजूद रहे. 380 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंचेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago