देश

Gujarat Elections: कांग्रेस की शह पर होते थे गुजरात में दंगे, 2002 में ‘उन्हें’ सबक सिखाने के बाद हुई शांति कायम- बोले अमित शाह

Amit Shah In Gujarat: गुजरात में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि 1995 से पहले कांग्रेस के शासन काल में साम्प्रदायिक दंगे होते थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभिन्न समुदायों और जातियों के लोगों को आपस में लड़ने के लिए उकसाती थी. अमित शाह ने कहा कि 2002 में अपराधियों को सबक सिखाने के बाद उन्होंने राज्य में इस प्रकार की गतिविधियों को रोक दिया.

बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में खेड़ा जिले के महुधा में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा गुजरात में इस प्रकार के दंगों के माध्यम से कांग्रेस ने अपना वोट बैंक मजबूत किया, जिससे बड़े तबके के साथ अन्याय हुआ. उन्होंने दावा किया कि गुजरात में साल 2002 में दंगे हुए क्योंकि अपराधियों को कांग्रेस से लंबे समय तक समर्थन मिलने के कारण हिंसा में लिप्त होने की आदत हो गई थी.

2002 से 2022 तक हिंसा से रहे दूर

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि साल 2002 में उन्हें सबक सिखाने के बाद असामाजिक तत्वों ने हिसा को छोड़ दिया. वो लोग 2002 से 2022 तक हिंसा से दूर रहे. बीजेपी ने सांप्रदायिक हिंसा में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके गुजरात में स्थायी शांति स्थापित की है. अमित शाह ने आज वागरा में एक जनसभा को संबोधित किया और नंदोल में रोड शो भी किया.

गोधरा कांड के बाद पूरे गुजरात में हुआ दंगा

बता दें कि साबरमती एक्सप्रेस से हिंदू तीर्थयात्री अयोध्या से वापस लौट रहे थे. 27 फरवरी 2002 को ट्रेन गोधरा स्टेशन पहुंची. ट्रेन रवाना होने लगी थी कि किसी ने चेन खींचकर गाड़ी रोक ली और फिर पथराव के बाद ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया गया. S-6 कोच में अग्निकांड की घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पूरे गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी और जान-माल का भारी नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें : Bihar: स्टेशन तक सुरंग बनाया फिर गायब कर दिया रेल का इंजन, कबाड़ की दुकान में मिले पुर्जे

वोट बैंक के कारण खिलाफ थी कांग्रेस

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के कारण इसके खिलाफ थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

6 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

8 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

36 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

55 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago