देश

VIDEO: श्रीनगर में राहुल-प्रियंका के बीच ‘शीन जंग’, भाई-बहन ने डल लेक के किनारे किया वॉक

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया और इस दौरान दोनों बहन-भाई के बीच ‘शीन जंग’ हुई. कश्मीरी में बर्फ को ‘शीन’ कहते हैं और खेलते हुए एक-दूसरे पर बर्फ फेंकने को ‘शीन जंग’ कहते हैं. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद यहां राहुल और प्रियंका ने ‘शीन जंग’, हाथ मिलाना, गर्मजोशी से गले मिलना और बर्फ में फंसी कार को धक्का देने के लिए मदद का हाथ बढ़ाना जैसे प्यारे पलों के साथ मौज-मस्ती की. दोनों नेताओं ने डल झील के किनारे टहलकर भी कुछ खुशनुमा क्षण बिताए.

भारत जोड़ो यात्रा समाप्त

पांच महीने और 4000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ. श्रीनगर में सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई और यह क्षेत्र बर्फ की एक मोटी सफेद चादर से ढका हुआ लग रहा था. दोनों ने ‘शीन जंग’ की. राहुल और प्रियंका दोनों ने बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके. बाद में शाम को प्रसिद्ध डल झील के किनारे टहलते हुए उन्होंने बर्फ और झील की तस्वीरें लीं और लोगों का अभिवादन किया. राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर ‘स्नो फाइट्स एंड ए वॉक बाई द डल लेक विद प्रियंका’ शीर्षक से एक मिनट से भी कम समय का एक वीडियो मंगलवार सुबह अपलोड किया गया, जिसमें यात्रा की समाप्ति के बाद भारी बर्फबारी के बीच दिन में दोनों नेताओं के इन खुशनुमा पलों को देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद देकर मुझे लॉलीपॉप थमा दिया, मुझे एक सदस्य चुनने का भी अधिकार नहीं- उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर हमला जारी

दोनों नेताओं को 58-सेकंड के इस वीडियो में वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. उन्होंने झील की तस्वीरें भी लीं. इसी दौरान, एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी कार रोकी और गांधी से हाथ मिलाने और गले लगाने का अनुरोध किया. हालांकि, अज्ञात व्यक्ति को गांधी की सुरक्षा टीम ने रोक दिया था, लेकिन गांधी ने इस व्यक्ति के अनुरोध को मानने के लिए कहा और इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति से हाथ मिलाया और बड़ी गर्मजोशी से उसे गले लगाया.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

23 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

25 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

32 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

49 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

56 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago