Categories: देश

Bhavik Garg KBC: Delhi के 9 वर्षीय भाविक गर्ग का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सिलेक्शन, Big B संग हॉट सीट पर बैठे

Bhavik Garg In KBC Show: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में रहने वाले नौ साल के भाविक गर्ग का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में चयन हुआ है. वह पांचवीं कक्षा के छात्र हैं. भाविक ने इस शो में जूनियर प्रतिभागी के तौर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर ‘केबीसी’ के सवालों का सामना किया.

भाविक की इस शानदार उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है. वह 6 नवंबर के एपिसोड में दिखे और 7 नवंबर के एपिसोड में भी दिखेंगे.

कई राउंड के इंटरव्यू, ग्राउंड ऑडिशन में हुए सफल

डॉ. एस.के. अग्रवाल और डॉ. प्रियंका के पुत्र भाविक अपनी कड़ी मेहनत और क्षमता के कारण इस प्रतिष्ठित शो में पहुंचने में सफल रहे. भाविक ने केबीसी में भाग लेने के लिए कई राउंड के इंटरव्यू और ग्राउंड ऑडिशन में सफलता हासिल की. देश भर के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों छात्रों के बीच से 10 छात्रों का चयन किया गया था, जिनमें से एक भाविक गर्ग भी थे.

‘अभी TV पर प्रसारित नहीं हुआ शो, मैं KBC में चुना गया’

भाविक ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं केबीसी में चुना गया और इसमें भाग लेकर वापस भी आ गया. मेरा शो अभी टीवी पर प्रसारित नहीं हुआ है. यह जल्दी ही प्रसारित होगा. उन्होंने मुझे रैंडमली सेलेक्ट करके लिखित में टेस्ट लिया, फिर इंटरव्यू लिया. उसके बाद कई अन्य टेस्ट लिए तब जाकर मैं वहां पहुंचा. वहां मुझे मिलाकर कुल 10 बच्चे थे.”

‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है’

भाविक के पिता डॉक्टर एसके अग्रवाल बोले, “यह सच में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है. मुझे लगता है कि यह एक दुर्लभ प्रकार की उपलब्धि है, और हमारे लिए यह एक लाइफटाइम अवसर था. हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि अपने बच्चे की वजह से हम मुंबई गए, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिले, और वह पूरा अनुभव बहुत शानदार था.”

बेटे की सफलता में टीचर्स का बहुत योगदान: एसके अग्रवाल

उन्होंने कहा, “अगर हम इसके पीछे के योगदान की बात करें, तो सबसे पहले मुझे लगता है कि टीचर्स का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. बिना उनके समर्थन के कुछ भी संभव नहीं होता. हमें भी एक माता-पिता के रूप में पूरी तरह से बच्चे का समर्थन करना था, और हम हमेशा उसके साथ थे. जहां तक केबीसी का सवाल है, तो भाविक ने खुद से ही सभी सवालों के जवाब दिए, और मुझे तो तब यह जानकारी मिली जब मुंबई से मुझे कॉल आया कि हमारे बच्चे को ग्राउंड ऑडिशन के लिए बुलाया गया है. उसके बाद हमने पूरी तरह से उसे सपोर्ट किया और फिर हम मुंबई गए. वहां पर इंटरव्यू और कई प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार उसे टॉप 10 बच्चों में चुना गया. हम बहुत खुश हैं और यह अनुभव बहुत शानदार था, खासकर उन बच्चों के साथ वक्त बिताकर.”

सदी के महानायक के सामने भाविक ने कमाल कर दिया

उन्होंने आगे कहा, “मैं पूरी केबीसी टीम का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने बच्चे पर बहुत मेहनत की और उसे पूरी तरह से तैयार किया. उनके बिना यह सब संभव नहीं हो सकता था. जब शो में, खासकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने, भाविक ने अपना प्रदर्शन किया, तो वह बहुत अच्छा किया. यह सब केबीसी टीम की मेहनत का नतीजा था. उनके बिना यह पूरी प्रक्रिया संभव नहीं हो पाती. आप देखेंगे कि भाविक बहुत आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहा है. इसमें जो समर्थन हमें और केबीसी टीम से मिला, वह बहुत अहम था. इससे भाविक का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है, और अब वह पहले से कहीं ज्यादा आत्मनिर्भर और सकारात्मक महसूस करता है.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

11 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago