देश

6 दिन, 5 प्रसूताएं और एक ही अस्पताल; भीलवाड़ा अस्पताल में हुई इन मौतों का सच अभी भी लापता!

रिपोर्ट- धीरज कुमार शर्मा, भीलवाड़ा


Bhilwara Maternal Deaths: राजस्थान के भीलवाड़ा में छह दिन के भीतर पांच प्रसूताओं की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. यह मामला राज्य के सबसे गंभीर स्वास्थ्य मामलों में शामिल हो गया, क्योंकि सभी महिलाओं की डिलीवरी महात्मा गांधी अस्पताल में सिजेरियन यानी सी-सेक्शन के जरिए हुई थी. ऑपरेशन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने गई. इलाज के दौरान एक-एक कर सभी पांच प्रसूताओं की मौत हो गई.

इस घटना के बाद सरकारी अस्पतालों की प्रसूति सेवाओं, ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण और दवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे. परिजनों और लोगों के बीच यह चिंता बढ़ गई कि आखिर ऑपरेशन के बाद इतनी तेजी से महिलाओं की हालत क्यों बिगड़ी.

कई महिलाओं में ये लक्षण आये सामने

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद कई महिलाओं में तेज बुखार, संक्रमण यानी सेप्सिस, ब्लड प्रेशर गिरना और शरीर के कई अंगों पर असर पड़ने जैसे लक्षण सामने आए थे. लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान कई बिंदुओं पर फोकस किया गया. इनमें ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण की आशंका, ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल की गई दवाएं और इंजेक्शन, ऑक्सीटोसिन या अन्य दवाओं की गुणवत्ता, स्टरलाइजेशन प्रक्रिया में लापरवाही और अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण की स्थिति शामिल थी. इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सैंपल लिए गए और जांच के लिए भेजे गए.

हाई लेवल जांच कमेटी का हुआ गठन

स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई लेवल जांच कमेटी गठित की. इसके साथ ही महात्मा गांधी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को अस्थायी रूप से बंद कर उसकी गहन सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया. ऑपरेशन में इस्तेमाल दवाओं और इंजेक्शन के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए.

जांच टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड, सर्जरी प्रक्रिया, दवाओं के उपयोग और संबंधित स्टाफ की भूमिका की भी समीक्षा की. यह जानने की कोशिश की गई कि मौतों के पीछे संक्रमण था, दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ी समस्या थी या अस्पताल की प्रक्रियाओं में कहीं कोई कमी रह गई थी.

कई अन्य अस्पतालों की शुरू हुई समीक्षा

भीलवाड़ा की इस घटना के बाद राज्य सरकार के कान खड़े हो गए हैं. सरकार ने कोटा, बीकानेर और जोधपुर सहित अन्य जिलों के अस्पतालों में भी प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने से जुड़े मामलों की समीक्षा शुरू कर दी है. दवाओं की गुणवत्ता, ऑपरेशन थिएटर की सफाई और संक्रमण नियंत्रण को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें- कभी पीएम मोदी ने दी थी नसीहत, अब उपचुनाव में भी पत्ता साफ; नरोत्तम मिश्रा कैसे हासिये पर पहुंचे? पढ़ें-EXPLAINER

हालांकि जांच में संक्रमण, दवाओं और अस्पताल की प्रक्रियाओं समेत कई पहलुओं की पड़ताल की गई, लेकिन मौतों की अंतिम वजह को लेकर आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट पुष्टि सामने नहीं आई.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago