देश

UP Politics: इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर बोला हमला

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को अब कम वक्त बचा है. ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारी भी अंतिम दौर में पहुंच गई है. सीटों का बंटवारा भी शुरू हो गया है तो वहीं यूपी की राजनीति में अपना दबदबा रखने वाले नेताओं की ओर से भी सीटों को लेकर घोषणाएं शुरू हो गई हैं. इसी बीच भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी सीट को लेकर घोषणा कर दी है. एक निजी मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘हमारे नगीना से चुनाव लड़ना फाइनल है. हमारे आजाद समाज पार्टी के लोग ये चाहते हैं, उन्होंने नगीना लोकसभा सीट पर 3 बार अलग-अलग लोगों को चुना है. उन्होंने आगे कहा कि, 2009 में यहां से समाजवादी पार्टी के लोगों को मौका मिला और उनके सांसद रहे. 2014 में भाजपा के सांसद रहे, उनको मौका मिला. 2019 में सपा, आरएलडी और बीएसपी के सांसद रहे, उनको मौका मिला.’

महंगाई और बेरोजगारी तोड़ रही है कमर

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट नजर आने लगा है. कुछ एक को छोड़कर सभी विपक्षी दल इंडिया गठबंधन की दामन थाम लिया है. तो वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स से दावे की बात करतें तो यूपी में इंडिया गठबंधन की कमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथ में रहने वाली है. हालांकि इस गठबंधन से बसपा प्रमुख मायावती ने खुद को अलग रखा है तो वहीं सीट की घोषणा के साथ ही भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी ये साफ कर दिया है कि वह भी किसी गठबंधन में नहीं हैं. सीट की घोषणा करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ‘मैं पिछले बहुत दिन से घूम रहा हूं, जब आदमी बाजार आने के लिए मोटर साइकिल से निकलता है तो लगता है कि खेत में से काम करके आ रहा है. सड़कों का बुरा हाल है, नए कोई कॉलेज नहीं बने हैं और अस्पताल नहीं बने हैं. यहां कोई नया इंडस्ट्री प्लांट नहीं बना जिससे नौजवानों को रोजगार मिल जाता. किसानों की समस्या को कभी भी सत्र में नहीं पूछा गया. महंगाई और बेरोजगारी कमर तोड़ रही है.’

ये भी पढ़ें- UP Politics: “अनावश्यक टीका-टिप्पणी न करें…”, मायावती ने अखिलेश को दी नसीहत

सरकार क्यों सुनेगी मेरी बात

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि ‘यहां 26 लोगों की जान गुलदार के हमले से गई है, ये मामला सदन में चर्चा में आया था, जिसके परिवार में मौत हुई वो परिवार बेबस लाचार है, लेकिन कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है.” भीम आर्मी चीफ ने आगे कहा कि ” यहां की जनता की ये मांग है कि यहां से कोई आवाज राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की समस्या को उठाए. यहां लोगों को उम्मीद है कि कोई सांसद समस्याओं के लिए सदन में बोलेगा तो सरकार उसके प्रति जवाबदेह होगी, मैं यहां से बोलता हूं तो सरकार क्यों मेरी बात सुनेगी.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago